JANDRASHTIउत्तर प्रदेश समाचार

गिन्दो देवी जी की पुण्यतिथि मनाई गई।

गिन्दो देवी जी की पुण्यतिथि मनाई गई
गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय बदायूं में प्राचार्या प्रो (डॉ) इन्दु शर्मा के निर्देशन में श्रीमती गिन्दो देवी जी की पुण्यतिथि मनाई गई।

सर्वप्रथम मां शारदे को नमन करते हुए प्राचार्या महोदया,अध्यक्ष श्री विशाल रस्तोगी जी एवं सचिव श्री गौरव रस्तोगी जी ने श्रीमती गिंदो देवी जी की चित्र के समक्ष फूल माला अर्पण किया तत्पश्चात प्राचार्या महोदया ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा श्रीमती गिन्दो देवी बदायूं कि समाज सुधारक थीं, जिनका विवाह बाल्यावस्था में हुआ था परंतु कुछ समय पश्चात उनके पति का निधन हो गया।

पारिवारिक रूप से संपन्न होने के कारण उन्होंने महिला उत्थान के लिये उच्च शिक्षा में महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए महाविद्यालय का विचार किया। उन्होंने सर्वप्रथम बदायूं में 1982 में महिलाओं के लिए डिग्री कॉलेज गिंदो देवी महिला महाविद्यालय की स्थापना की। स्थापना दिवस पर सभी अध्यापिकाओं ने अपने-अपने विचार रखें।डॉ श्रद्धा श्री यादव ने कहा जिस समय महिलाओं को शिक्षा से वंचित किया जाता था एवं घर से बाहर निकलना माना था उस समय उनकी यह सोच महिला दूरदर्शिता को दर्शाती है। इसी क्रम में डॉ शिखा पांडे ने अपनी स्वरचित कविता महिलाओं पर प्रस्तुत की।

डॉ उमा सिंह गौर ने श्रीमती गिन्दो देवी जी के बारे में बदायूं जिले में किये गये उनके कार्य को बताया। डॉ सरला देवी,डॉ शिल्पी,डॉ शुभी,डॉ इति, डॉ शालू,डॉ वंदना ,डॉ प्रीति ,डॉ बबिता आदि सभी ने उनके किए गए कार्यों को बताते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार के सभी सदस्य एवं छात्राओं द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

JANDRASHTI.COM

जन दृष्टि - व्यवस्था सुधार मिशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button