JANDRASHTI

गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय में “लैंगिक उत्पीड़न” विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन

आज 03.12. 24 को गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय में “लैंगिक उत्पीड़न” विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन आंतरिक परिवाद समिति के तत्वाधान में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य,प्रोफेसर डॉक्टर इंदु शर्मा की अध्यक्षता में मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलित व पुष्प अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफ़ेसर इंदु शर्मा द्वारा की गई। संयोजिका आंतरिक परिवार समिति, असिस्टेंट प्रोफेसर विभागाध्यक्ष समाजशास्त्र सरला देवी ने छात्राओं को कार्यशाला के शीर्षक, लैंगिक उत्पीड़न की पृष्ठभूमि से अवगत कराया।

उन्होंने छात्रों को लैंगिक उत्पीड़न का मतलब समझाते हुए उन्हें इसके खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया। डॉ इति अधिकारी ने अपने व्याख्यान में छात्राओं को लैंगिक उत्पीड़न से संबंधित सभी कानून से अवगत कराया। उन्होंने छात्राओं को समझाया कि उन्हें किसी भी प्रकार के दबाव में कार्य नहीं करना चाहिए। डॉक्टर श्रद्धा श्री यादव ने छात्रों को लिंगानुपात से अवगत कराते हुए उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया। इसी क्रम में असिस्टेंट प्रोफेसर अवनिशा वर्मा ने छात्रों को लैंगिक समानता के लिए अपने आप को सक्षम बनाने के लिए प्ररित किया। विद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर डॉक्टर इंदु शर्मा ने छात्राओं को आंतरिक परिवाद समिति के गठन का उद्देश्य बताते हुए उन्हें किसी भी प्रकार के शोषण की तुरंत जानकारी देने के लिए कहा। उन्होंने छात्राओं को अपने कार्यों के प्रति सजग वह अपनी अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन आंतरिक परिवाद समिति की सदस्य डॉक्टर शुभी भसीन द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

JANDRASHTI.COM

जन दृष्टि - व्यवस्था सुधार मिशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button