JANDRASHTI

सामाजिक कार्यकर्ता शहीद पार्क से गांधी उद्यान बदायूं तक हाथो में तिरंगा लेकर निकालेगे पैदल मार्च।

 

15 अगस्त 2022 को 75 सूचना/सामाजिक कार्यकर्ता शहीद पार्क से गांधी उद्यान बदायूं तक हाथो में तिरंगा लेकर निकालेगे पैदल मार्च

समस्त सूचना व सामाजिक कार्यकर्ताओ को सूचित किया जाता है कि दिनांक 15/08/2022 को समय प्रात: 10:00 बजे जन दृष्टि (व्यवस्था सुधार मिशन) के तत्वावधान में स्वाधीनता दिवस के अवसर पर प्रमुख 75 सूचना/सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा हाथों में तिरंगा लेकर शहीद पार्क बदायूं से गांधी उद्यान बदायूं तक पैदल मार्च निकाला जाएगा।

गांधी उद्यान में राष्ट्र पिता की प्रतिमा के समक्ष राष्ट्र राग :- “” रघुपति राघव राजाराम ……..”” का कीर्तन किया जायेगा तत्पश्चात सूचना का अधिकार अधिनियम,2005 व उत्तर प्रदेश सूचना का अधिकार नियमावली 2015 को प्रभावी बनाए जानें तथा पालन न करने वाले लोक सूचना अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग को लेकर ईमेल, ट्विटर, पोर्टल के माध्यम से देश के राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री , मुख्य सूचना आयुक्त केंद्रीय सूचना आयोग, एवम् उत्तर प्रदेश के राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव व मुख्य सूचना आयुक्त उत्तर प्रदेश सूचना आयोग लखनऊ को प्रेषित किए जायेंगे।

श्वेत शर्ट व टोपी पहनकर निर्धारित समय से दस मिनट पूर्व शहीद पार्क बदायूं पर पहुंचना अनिवार्य है।

ध्वज कार्यक्रम स्थल पर ही उपलब्ध कराया जाएगा।

 

रामगोपाल
केंद्रीय कार्यालय प्रभारी
अखिलेश सिंह
सह केन्द्रीय कार्यालय प्रभारी

एम एच कादरी
मंडल समन्वयक
अभय माहेश्वरी
सह मण्डल समन्वयक

सत्येंद्र सिंह
जिला समन्वयक
महेश चंद्र
असद अहमद
सह जिला समन्वयक
भ्रष्टाचार मुक्ति आभियान

।। रिश्वत देना पाप है, रिश्वत लेना महापाप है।।
।। शिक्षा और चिकित्सा निजी हाथों से मुक्त हो।।

 

JANDRASHTI.COM

जन दृष्टि - व्यवस्था सुधार मिशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button