JANDRASHTI

आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में देश के 75 श्रेष्ठ शिक्षकों को किया जायेगा सम्मानित

पर्यावरण संरक्षण व हिंदी साहित्य के लिए विशिष्ट योगदान देने वाले महानुभावों को भी किया जायेगा सम्मानित।

 

नौ महिलाओं को मिलेगा नारी शक्ति सम्मान।

 

सम्मान समारोह की तैयारियों को दिया अंतिम रूप।

 

उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान समारोह की समीक्षा बैठक में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। कार्यक्रम आयोजक जन दृष्टि (व्यवस्था सुधार मिशन) के संस्थापक/ अध्यक्ष हरि प्रताप सिंह राठौड़ एडवोकेट ने बताया कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी जन दृष्टि (व्यवस्था सुधार मिशन) के तत्वावधान में संगठन के प्रेरणा पुंज सादगी, सदाचरण, विनम्रता व ईमानदारी की प्रतिमूर्ति आदर्श शिक्षक श्रद्धेय संतपाल सिंह राठौड़ की अष्टम पुण्यतिथि के अवसर पर “”सन्तपाल सिंह राठौड़ स्मृति राष्ट्रीय उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान 2022″” प्रदान किए जाने हेतु दिनांक 15 जुलाई 2022 को समय 12 :00 बजे प्रभा शंकर मेमोरियल स्काउट भवन बदायूं में कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।

कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रुप में सांसद आंवला धर्मेंद्र कश्यप, सदस्य विधान परिषद डॉ जयपाल सिंह “व्यस्त” एवम् विधायक दातागंज राजीव कुमार सिंह “”बब्बू भईया”” उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामबहादुर पाण्डेय करेगे। साथ ही ख्यातिलब्ध शिक्षाविद व साहित्यकार भी सहभागिता करेगे।

 

इस वर्ष देश और विदेश से दो सौ से अधिक प्रविष्टियां प्राप्त हुईं हैं। निर्णायक मंडल द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के दृष्टिगत पचहत्तर श्रेष्ठ शिक्षकों को “” संतपाल सिंह राठौड़ स्मृति उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान 2022″” हेतु चयन किया जायेगा। इस वर्ष ग्रीष्म नवरात्रि में ऐसी नौ महिलाओं का चयन किया गया है जिन्होंने अपने उल्लेखनीय कार्यो से समाज को प्रभावित किया है, उन्हे भी “”नारी शक्ति सम्मान 2022″” से सम्मानित किया जायेगा। पर्यावरण संरक्षण व हिंदी साहित्य के क्षेत्र मे विशिष्ट योगदान देने वाले महानुभावों को भी सम्मानित किया जाएगा।

श्री राठौड़ ने बताया कि पुण्य तिथि के अवसर पर स्व संतपाल सिंह राठोड़ की स्मृति में संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता व सहयोगी एवं प्रतिभागी शिक्षक एक उपयोगी वृक्ष लगाकर उसके संरक्षण का संकल्प लेंगे। कार्यक्रम का फेसबुक व यूटयूब के माध्यम से भी सीधा प्रसारण किया जायेगा, प्रतिभागी शिक्षक व अन्य नागरिक फ़ेसबुक और यूटयूब के माध्यम से भी कार्यक्रम से जुड़ सकेगे।

 

समीक्षा बैठक में केन्द्रीय कार्यालय प्रभारी रामगोपाल, सह केन्द्रीय कार्यालय प्रभारी अखिलेश सिंह, प्रदेश समन्वयक डॉ सुशील कुमार सिंह, मंडल समन्वयक एम एच कादरी, भारतीय हिंदी सेवी पंचायत के संयोजक पवन शंखधार, संयोजक मंडल के सदस्य पल्लवी भारद्वाज, शीतल विजय भूतेश्वर, निर्णायक मंडल के सदस्य आचार्य प्रताप सिंह, मनीष प्रेम व मधु प्रिया चौहान ने सहभागिता की।

JANDRASHTI.COM

जन दृष्टि - व्यवस्था सुधार मिशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button