JANDRASHTI

छात्राओं ने चलाया वृहद पौधारोपण अभियान संरक्षण का लिया संकल्प

उत्तर प्रदेश शासन द्वारा चलाए जा रहे वृहद वनमहोत्सव वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत आज दिनाँक 05.07.2022 को गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय बदायूँ में पौधारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण समिति के तत्वाधान में प्राचार्य प्रोफेसर वंदना शर्मा के निर्देशन में छात्राओं ने वृहद पौधारोपण अभियान चलाया। प्राचार्या प्रोफेसर वंदना शर्मा द्वारा फलदार पौधों का रोपण कर वृहद वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया गया। उन्होने बताया कि आज संपूर्ण विश्व पर्यावरण प्रदूषण की विभीषिका से ग्रस्त है, हम सभी का यह दायित्व है कि पर्यावरण प्रदूषण को रोकने के लिये हम सभी प्रभावकारी कदम उठाएं।

अपने आसपास के पर्यावरण, घर के पर्यावरण, कार्यस्थल के पर्यावरण को स्वच्छ रखने का संकल्प लें। वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण समिति संयोजिका असिस्टेंट प्रोफेसर सरला देवी चक्रवर्ती ने कहा कि वृक्ष हमारे जन्म से लेकर मृत्यु तक प्रत्यक्ष या परोक्ष रुप से हमेशा साथ देते है। अतः उनका संरक्षण एवं संवर्धन हमारा नैतिक दायित्व है। वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण समिति संयोजिका असिस्टेंट प्रोफेसर सरला देवी चक्रवर्ती के नेतृत्व मे आँवला, जामुन, नींबू ,अनार, अमरूद, सहजन, करौंदा, बेल आदि 50 विभिन्न प्रजातियों के पौधो का रोपण महाविद्यालय परिसर में किया गया। कार्यक्रम में डॉ गार्गी बुलबुल, डॉ श्रद्धा यादव सहित समस्त महाविद्यालय परिवार का सहयोग रहा। छात्राओं में अनीता, सीमा पाल, संघशीला,आशी, अंशिका, आदि की सक्रिय सहभागिता रही।

असिस्टेंट प्रोफेसर सरला चक्रवर्ती
संयोजिका वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण समिति
गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय बदायूँ

JANDRASHTI.COM

जन दृष्टि - व्यवस्था सुधार मिशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button