JANDRASHTIउत्तर प्रदेश समाचार

विधायक, डीएम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर वितरित की राहत सामग्री।

बदायूँ :  गंगा नदी में जल स्तर बढ़ने से बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इसको दृष्टिगत रखते हुए दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह, जिलाधिकारी मनोज कुमार, एसपी सिटी एके श्रीवास्तव, उपजिलाधिकारी दातागंज धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने तहसील दातागंज के अंतर्गत आज बुधवार को ग्राम ठकुरी नगला एवं कटरा सहादतगंज में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया।

ठकुरी नगला, प्रेमी नगला गांव एवं जटा के बाल प्रभावितों को कटरा सहादतगंज में ठहराया गया है। यहां आयोजित राहत चौपाल में 206 बाढ़ प्रभावितों को बाढ़ राहत सामग्री पैकेट वितरित किए एवं उनसे उनका हालचाल जाना एवं बाढ़ से बचाव के बारे में जानकारी दी।

डीएम ने ग्रामीणों को अवगत कराया कि निरंतर जल स्तर बढ़ने से गांव में पानी प्रवेश कर जाएगा। संभावित बाढ़ को दृष्टिगत रखते हुए सभी ग्रामीण गांव को खाली कर सुरक्षित स्थान पर पहुंच जाएं जिससे किसी भी प्रकार की जनहानि ना होने पाए।

डीएम ने उप जिलाधिकारी दातागंज धर्मेंद्र कुमार सिंह को निर्देश दिए कि सभी ग्रामीणों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया जाए। ग्रामीणों के लिए खाना पीना एवं चिकित्सा संबंधी सभी सुविधाएं उपलब्ध रहें। ग्रामीणों को किसी भी प्रकार की समस्या ना होने पाए। उन्होंने निर्देश दिए कि महिलाओं एवं छोटे बच्चों को पहले से ही गांव से बाहर निकाल लिया जाए।

स्वास्थ्य विभाग चिकित्सीय व्यवस्थाएं व पुलिस विभाग सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखें। डीएम ने अधिशासी अभियंता बाढ़ खण्ड को निर्देश दिए कि सभी तटबंधों पर 24 घंटे कड़ी निगरानी की जाए। बाढ़ से बदायूं फर्रुखाबाद मार्ग प्रभावित हो रहा है यहां सुरक्षात्मक कार्य किया जा रहा है डीएम ने ठेकेदार को निर्देश दिए हैं कि मार्ग सुरक्षात्मक कार्य निरंतर करते रहें।

अधिशासी अभियंता बाढ़ खण्ड उमेश चंद्र ने अवगत कराया कि आगामी तीन दिनों में बाढ़ की संभावना और बढ़ सकती है इसलिए ग्रामीण समय से गांव को खाली कर दें अन्यथा बाद में निकलना मुश्किल हो सकता है।

—–

JANDRASHTI.COM

जन दृष्टि - व्यवस्था सुधार मिशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button