JANDRASHTI

समाज के सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षिक उन्नयन हेतु पारित होगे प्रस्ताव|

शस्त्र पूजन समारोह सह दशहरा सभा की तैयारियों की समीक्षा।

समाज के सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षिक उन्नयन हेतु पारित होगे प्रस्ताव।

क्षत्रिय महासभा बदायूं एवम महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट के तत्वावधान मे विजय दशमी के अवसर पर शस्त्र पूजन समारोह सह दशहरा सभा २०२४ का आयोजन १२ अक्टूबर २०२४ को स्काउट भवन बदायूँ में किया जायेगा। इस बर्ष का समारोह शहीद मोहित सिंह राठौड़ को समर्पित रहेगा। समर्पित रहेगा।

जिला संयोजक मुनीश कुमार सिंह एवम जिला अध्यक्ष राकेश सिंह ने प्रमुख जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की।

जिला अध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि समारोह में में मुख्य अतिथि के रूप में सदस्य विधान परिषद डॉ जयपाल सिंह व्यस्त, विधायक दातागंज राजीव कुमार सिंह “बब्बू भईया” की उपस्थिति रहेगी, विशिष्ट अतिथि के रूप में राजेश कुमार सिंह पूर्व प्रत्याशी बदायूं विधनसभा, जिला सहकारी बैंक के पुर्व अध्यक्ष उमेश सिंह राठौड़, प्रसिद्ध उद्योगपति राजीव कुमार सिंह राजू भैया एवम मनौना धाम के व्यवस्थापक आर्येंद्र सिंह चौहान की उपस्थिति रहेगी। समारोह की अध्यक्षता प्रसिद्ध शिक्षाविद आचार्य प्रताप सिंह करेगे। समारोह में संगठन के मंडल व प्रदेश के पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।

जिला संयोजक मुनीश कुमार सिंह ने बताया कि सर्व प्रथम यज्ञ संपन्न होगा तत्पश्चात शस्त्रों का पूजन किया जाएगा। तदांतर अतिथिगण व उपस्थितजन महाराणा प्रताप चौक पर स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेगे। समारोह में प्रतिभाशाली छात्रों के साथ ही समाज के लिए विशिष्ट योगदान देने वाले महानुभावो को सम्मानित किया जाएगा। समाज के सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षिक उन्नयन हेतु प्रस्ताव भी पारित किए जायेगे।

JANDRASHTI.COM

जन दृष्टि - व्यवस्था सुधार मिशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button