JANDRASHTIउत्तर प्रदेश समाचार

बृहद स्तर पर किया गया पौधारोपण।

गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय बदायूं की ओर से प्राचार्या डॉ इंदु शर्मा के निर्देशन में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए गए वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत 20 जुलाई 2024 को महाविद्यालय परिसर में बृहद स्तर पर छात्राओं द्वारा पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर प्राचार्या महोदया ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा है कि प्रदेश के सभी लोगों को इस अभियान का हिस्सा बनकर अपनी मां के नाम पर एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रतिवर्ष बढ़ रहे तापमान एवं ग्लोबल वार्मिंग को कम करना है अन्यथा पृथ्वी पर जीवन संकट में आ जाएगा। महाविद्यालय के सचिव श्री गौरव रस्तोगी जी ने पौधा रोपण अभियान को सफल बनाने के लिए सभी प्राध्यापकों एवं छात्राओं को कॉलेज महाविद्यालय परिसर में पेड़ पौधों का ध्यान रखने के लिए कहा,जिससे इस पौधारोपण अभियान को सफल बनाया जा सके। महाविद्यालय की उपप्राचार्या डॉ सरला देवी चक्रवर्ती ने अभियान के अंतर्गत कहा कि पर्यावरण प्रकृति की सुंदरता और संतुलन को बढ़ता है। इस अभियान में महाविद्यालय की सभी अध्यापिकाएं सम्मिलित हुई।

JANDRASHTI.COM

जन दृष्टि - व्यवस्था सुधार मिशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button