JANDRASHTIउत्तर प्रदेश समाचार

देश के 151 श्रेष्ठ शिक्षकों को किया जायेगा सम्मानित।

शिक्षक महाकुंभ में देश को विकसित बनाने के लिए होगा मंथन।

देश के 151 श्रेष्ठ शिक्षकों को किया जायेगा सम्मानित।

पर्यावरण संरक्षण, हिंदी साहित्य , नारी सशक्तिकरण व समाज के लिए विशिष्ट योगदान करने वाले महानुभाव होंगे सम्मानित।

सम्मान समारोह की तैयारियों को दिया अन्तिम रूप।

जन दृष्टि (व्यवस्था सुधार मिशन) के तत्वावधान मे १५ जुलाई २०२४ को स्काउट भवन बदायूं में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय शिक्षक महाकुंभ की समीक्षा बैठक में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।

मुख्य आयोजक जन दृष्टि (व्यवस्था सुधार मिशन) के संस्थापक/ अध्यक्ष हरि प्रताप सिंह राठौड़ एडवोकेट ने बताया कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी जन दृष्टि (व्यवस्था सुधार मिशन) के तत्वावधान में संगठन के प्रेरणा पुंज सादगी, सदाचरण, विनम्रता व ईमानदारी की प्रतिमूर्ति देश के महान शिक्षक पूज्यनीय संतपाल सिंह राठौड़ की दशम पुण्यतिथि के अवसर पर राष्ट्रीय शिक्षक महाकुंभ २०२४ का आयोजन दिनांक 15 जुलाई 2024 को समय 11 :00 बजे प्रभा शंकर मेमोरियल स्काउट भवन बदायूं में किया जायेगा। महाकुंभ में उपस्थित मनीषियों द्वारा विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने हेतु मंथन किया जाएगा।

कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रुप में केंद्रीय मंत्री बी एल वर्मा, पूर्व सांसद आंवला धर्मेंद्र कश्यप, सदस्य विधान परिषद डॉ जयपाल सिंह “व्यस्त”, पूर्व मंत्री व नगर विधायक महेश चंद्र गुप्ता , विधायक दातागंज राजीव कुमार सिंह “”बब्बू भईया”” , विधायक बिल्सी हरीश शाक्य, जिलाधिकारी बदायूं मनोज कुमार, एवम पूर्व आयुक्त चित्रकूट दिनेश कुमार सिंह की उपस्थिति संभावित है। मुख्य वक्ता के रूप में डॉ राकेश कुमार जायसवाल की उपस्थिति रहेगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में लेखिका डॉ ममता नौगरिया भी उपस्थित रहेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रसिद्ध शिक्षाविद रामबहादुर पाण्डेय करेगे, साथ ही ख्यातिलब्ध शिक्षाविद व साहित्यकारों की भी सहभागिता रहेगी।

श्री राठोड़ ने बताया कि इस वर्ष देश और विदेश से एक हजार से अधिक प्रविष्टियां प्राप्त हुईं हैं। निर्णायक मंडल द्वारा एक सौ इक्यावन श्रेष्ठ शिक्षकों को “” संतपाल सिंह राठौड़ स्मृति नवम राष्ट्रीय उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान 2024″” हेतु चयन किया गया है। साथ ही नारी शक्ति अलंकरण, हिंदी सेवी सम्मान, प्रकृति प्रहरी सम्मान एवम सामाजिक कार्यकर्ता सम्मान हेतु देश की 51 विभूतियों को चुना गया हैं। कार्यक्रम में जम्मू कश्मीर, गुजरात, महाराष्ट्र, बिहार , मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, पंजाब व उत्तर प्रदेश सहित देश के छब्बीस राज्यों के उत्कृष्ट शिक्षक सहभागिता करेगे

श्री राठौड़ ने बताया कि पुण्य तिथि के अवसर पर स्व संतपाल सिंह राठोड़ की स्मृति में संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता व सहयोगी एवं प्रतिभागी शिक्षक एक उपयोगी वृक्ष लगाकर उसके संरक्षण का संकल्प लेंगे। कार्यक्रम का फेसबुक व यूटयूब के माध्यम से भी सीधा प्रसारण किया जायेगा, प्रतिभागी शिक्षक व अन्य नागरिक फ़ेसबुक और यूटयूब के माध्यम से भी कार्यक्रम से जुड़ सकेगे।

समीक्षा बैठक में केन्द्रीय कार्यालय प्रभारी रामगोपाल, सह केन्द्रीय कार्यालय प्रभारी अखिलेश सिंह, प्रदेश समन्वयक सतेंद्र सिंह गहलौत, मंडल समन्वयक एम एच कादरी, कार्यक्रम संयोजक मंडल पल्लवी भारद्वाज, मधु प्रिया चौहान, निर्णायक मंडल के सदस्य आचार्य प्रताप सिंह, डॉ उमा सिंह गौर, रघुपाल सिंह ने सहभागिता की।

JANDRASHTI.COM

जन दृष्टि - व्यवस्था सुधार मिशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button