JANDRASHTIउत्तर प्रदेश समाचार

जिला जज को किया सम्मानित।

जिला जज को किया सम्मानित।

जिला सिविल बार एसोसिएशन बदायूं के सभागार में जिला जज पी के अग्रवाल को सम्मानित किया गया साथ ही जनपद से स्थानांतरित न्यायिक अधिकारियों को विदाई दी गई।

इस अवसर पर जिला जज पंकज कुमार अग्रवाल ने कहा कि सिविल बार एसोसिएशन द्वारा न्यायिक अधिकारियों को सदैव सम्मान व सहयोग प्रदान किया गया है। सिविल बार के सदस्यों का व्यवहार प्रशंसा के योग्य है।

सिविल बार एसोसिएशन के सचिव अरविन्द पाराशरी एडवोकेट ने कहा कि सिविल बार ने हमेशा अधिवक्ता हित में कार्य किए हैं। जिला जज सहित अन्य न्यायिक अधिकारियों का बार को सहयोग मिलता रहा है।

अपर जिला जज उदयभान सिंह ने कहा कि सिविल बार के अधिवक्ता योग्य हैं और उनका व्यवहार भी अच्छा है।

अपर जिला जज अखिलेश कुमार सहित अन्य न्यायिक अधिकारियों ने सिविल बार की प्रशंसा की।

हरि प्रताप सिंह राठोड़ एडवोकेट ने कहा कि बार और बेंच के मध्य समन्वय से अच्छे परिणाम प्राप्त हो रहे है। जो अधिकारी स्थानांतरित होकर जा रहे वे अपनी कार्यशैली और योग्यता के कारण सदैव याद आते रहेंगे।

इस अवसर पर बार के सचिव अरविन्द पाराशरी एडवोकेट ने स्थानांतरित न्यायिक अधिकारियों प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय सत्य प्रकाश, अपर जिला जज सुनीत चन्द्र, उदयभान सिंह, अखिलेश कुमार, मो नसीम, सारिका गोयल, डॉ मो इलियास, विजय कुमार गुप्ता, नवनीत भारती, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मो साजिद, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रियंका, सिविल जज जूनियर डिवीजन मनाली चंद्रा को प्रतीक चिन्ह और पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से हेमेंद्र कुमार रेंडर एडवोकेट, अनवर आलम एडवोकेट, असरार अहमद एडवोकेट, ब्रजपाल सिंह एडवोकेट, विवेक रेंडर, कौशलेंद्र मोहन शर्मा, जफर अहमद, रामेंद्र रेंडर, संजीव कुमार वैश्य, राघव पाठक, शिसनेश सक्सेना, राजीव सक्सेना, सुनील कुमार सक्सेना, अर्पित श्रीवास्तव, शब्बीर खान, सुभाष चंद्र सक्सेना, सुभाष चंद्र गुप्ता, नरसिंह प्रसाद गुप्ता, मोहित अग्रवाल, अनिल वर्मा आदि अधिवक्ताओ सहित समस्त न्यायिक अधिकारियों की सहभागिता रही।

अंत में बार के अध्यक्ष सुभाष चंद्र गुप्ता एडवोकेट ने सभी का अभार व्यक्त किया।

JANDRASHTI.COM

जन दृष्टि - व्यवस्था सुधार मिशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button