JANDRASHTIउत्तर प्रदेश समाचार

गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय में द्वि दिवसीय युवा महोत्सव का आयोजन

 

आज दिनांक 18/12/2023 को गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय,बदायूं में प्राचार्या डॉक्टर प्रोफेसर गार्गी बुलबुल के निर्देशन में द्वि दिवसीय युवा महोत्सव का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या जी ने दीप प्रज्वलित करके किया युवा महोत्सव के उपलक्ष में विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया|

प्राचार्या जी ने छात्राओ का उत्साहवर्धन करते हुए बताया कि युवा ही हमारे देश का उज्जवल भविष्य है उप प्राचार्या प्रोफेसर इंदु शर्मा जी ने डिजिटल इंडिया के बारे में छात्राओ को जागरूक किया। कॉर्डिनेटर नैक/आई०क्यू०ए०सी० असिस्टेंट प्रोफेसर सरला देवी चक्रवर्ती ने छात्राओं को रंगों के महत्व तथा विविधता के बारे में बताते हुए छात्राओं को जागरूक किया।

डॉक्टर निशि अवस्थी जी ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कर्तव्यों के प्रति अग्रसर किया। विभिन्न प्रतियोगिताएं प्राचार्या प्रोफेसर गार्गी बुलबुल के निर्देशन में संपन्न हुई। निर्णायक मंडल में प्रोफेसर इंदु शर्मा, विभागाअध्यक्ष प्रोफेसर सरला चक्रवर्ती, डॉक्टर निशि अवस्थी रही। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हिबा द्वितीय स्थान प्रियंका साहू तृतीय स्थान दीक्षा साहू ने, वेस्ट मटेरियल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शीतल यादव द्वितीय स्थान जोशना तृतीय स्थान पुष्प लता ने मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अदिति, द्वितीय स्थान गौरी, तृतीय स्थान जोशना, रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अंबिका द्वितीय स्थान बबीता तृतीय स्थान रजनी रही।

इस अवसर पर निर्णायक मंडल में डॉक्टर वंदना वर्मा डॉक्टर निशा साहू डॉक्टर शिल्पी शर्मा डॉक्टर अनीता सिंह डॉक्टर अवनीशा डॉक्टर बबीता रही। सांस्कृतिक प्रभारी डॉक्टर शिल्पी तोमर ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया।

असिस्टेंट प्रोफेसर सरला चक्रवर्ती
संयोजिका/ मीडिया प्रभारी
गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय बदायूँ

JANDRASHTI.COM

जन दृष्टि - व्यवस्था सुधार मिशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button