JANDRASHTIउत्तर प्रदेश समाचार

गांधी जयंती के अवसर पर राष्ट्रपिता की प्रतिमा के समक्ष होगा राष्ट्र राग।

जन दृष्टि (व्यवस्था सुधार मिशन) के तत्वावधान मे गांधी जयंती के अवसर पर दो अक्टूबर 2023 को ११:०० बजे दिन मे गांधी उद्यान बदायूं राष्ट्रपिता की प्रतिमा के समक्ष संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता व सहयोगी राष्ट्र राग “रघुपति राघव राजाराम ……” का कीर्तन कर देश से भ्रष्टाचार रूपी गंदगी के उन्मूलन हेतु प्रार्थना करेगे, साथ ही देश के महामहिम राष्ट्रपति को मांगपत्र प्रेषित कर देश से भ्रष्टाचार रूपी गन्दगी के समूल उन्मूलन हेतु स्वच्छता अभियान चलाए जाने की मांग की जायेगी।

कार्यक्रम मे सहभागिता करने वाले सूचना/सामाजिक कार्यकर्ताओं की श्वेत कमीज व टोपी सहित उपस्थिति अपेक्षित है।


जय हिंद !

राम गोपाल
केंद्रीय कार्यालय प्रभारी
जन दृष्टि (व्यवस्था सुधार मिशन)

।। रिश्वत देना पाप है, रिश्वत लेना महापाप है ।।
।।शिक्षा और चिकित्सा निजी हाथों से मुक्त हो।।

JANDRASHTI.COM

जन दृष्टि - व्यवस्था सुधार मिशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button