JANDRASHTIउत्तर प्रदेश समाचार

द रोल ऑफ ट्रांसलेशन फ्रॉम इंडियन राइटिंग टू इंग्लिश’ विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया।

आज दिनाँक 09/09/2023 को गिंदो देवी महिला महाविद्यालय बदायूं में प्राचार्या डॉ प्रोफेसर गार्गी बुलबुल के निर्देशन में अंग्रेजी विभाग द्वारा ‘ द रोल ऑफ ट्रांसलेशन फ्रॉम इंडियन राइटिंग टू इंग्लिश’ विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। व्याख्यान डॉ गुंजन सक्सेना असिस्टेंट प्रोफेसर, अंग्रेजी विभाग, बरेली कॉलेज, बरेली द्वारा दिया गया।

अपने व्याख्यान में डॉ गुंजन सक्सेना ने भारतीय साहित्य के अंग्रेजी अनुवाद पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ शुभी भसीन द्वारा किया गया। उन्होंने छात्राओं को अनुवाद के महत्व से परिचित कराया। अंग्रेजी विभाग से शिल्पी शर्मा ने आभार ज्ञापन करते हुए छात्राओं के उत्साह की सराहना की। कार्यक्रम में डॉ निशा साहू, डॉ निशी अवस्थी, डॉ वंदना वर्मा, डॉ सोनी मौर्य, डॉ प्रीति वर्मा एवम् महाविद्यालय की सभी शिक्षिकाए उपस्थित रही।

JANDRASHTI.COM

जन दृष्टि - व्यवस्था सुधार मिशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button