JANDRASHTIउत्तर प्रदेश समाचार

वीरगति प्राप्त सैनिकों की पत्नियों( वीर नारियों) को सम्मानित

प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने वार मेमोरियल सूर्या सभागार, मध्य कमान कैंट, लखनऊ में देश के वीरगति प्राप्त सैनिकों की पत्नियों( वीर नारियों) को सम्मानित करने हेतु आयोजित ” वीर नारी अभिनंदन समारोह कार्यक्रम” की अध्यक्षता की।

राज्यपाल जी ने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित किया।

Ad
Ad

कार्यक्रम में राज्यपाल जी ने 29 वीर शहीदों की पत्नियों(वीर नारियां) को अंग वस्त्र एवं सम्मान राशि के रूप में प्रत्येक को ₹11000 के चेक प्रदान किए।

इस अवसर पर राज्यपाल जी द्वारा महिलाओं में कैंसर से बचाव हेतु कमांड अस्पताल लखनऊ के मैमोग्राफी केंद्र का ई- लोकार्पण भी किया गया।

Ad
Ad

राज्यपाल जी ने वीर नारियों से हाल-चाल जाना उनसे संवाद स्थापित किया व उनके स्वस्थ, सफल व दीर्घ जीवन की कामना की।

JANDRASHTI.COM

जन दृष्टि - व्यवस्था सुधार मिशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button