JANDRASHTIउत्तर प्रदेश समाचार

सैंटा क्लॉस बन दिया पौधों का उपहार।

सैंटा क्लॉस बन दिया पौधों का उपहार

———————————————-

 शासन की मंशा के अनुरूप विद्यालय प्रांगण में अभी वृक्षारोपण का कार्यक्रम चल ही रहा था कि इसी बीच हमारे बीच *वरुणा सेवा ट्रस्ट* एवं *वेस इंडिया* के सहयोग से चलाई जा रही मुहिम *”एक व्यक्ति-एक पौध”* अभियान को लेकर पर्यावरण संरक्षण को गति दे रहे दो प्रकृति प्रेमी डॉक्टर राजेश श्रीवास्तव, निदेशक- वेस इंडिया एवं सी.ए. जमुना शुक्ला, ट्रस्टी- वरुणा सेवा ट्रस्ट एवं नेशनल एडवाइजर- वेस इंडिया का विद्यालय प्रांगण में आगमन हुआ।

आप दोनों ने विद्यालय में बच्चों व शिक्षकों के साथ मिलकर लगभग 50 पौधे लगाएं। आप दोनों ने बच्चों के साथ पर्यावरण संरक्षण और पॉलिथीन उन्मूलन पर अपने विचार साझा किए।इन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि जो बच्चा पढ़ाई एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्रों में बेहतर करेगा उसे पुरस्कृत किया जाएगा।

इस अवसर पर पर्यावरण प्रेमी एवं अब तक हजारों पेड़ लगा चुके अध्यापक कमलेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि डॉक्टर राजेश श्रीवास्तव हमारे फेसबुक मित्र हैं और वहीं से उन्होंने हमें फॉलो किया और आज हमारे विद्यालय तक पौधों का उपहार लेकर विद्यालय आये है।

 

इंचार्ज प्रधानाध्यापक प्रवीण कुमार सिंह ने संस्था प्रमुखों को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर अंजुम, निर्मला देवी, धर्मराज सिंह,आरती सिंह,सुजीत कुमार पांडे, प्रमोद कुमार, शैलेंद्र, जय हिंद कनौजिया, स्नेहा श्रीवास्तव एवं प्रतिमा देवी आदि उपस्थित थे।

*प्रेषक*

कमलेश कुमार पाण्डेय

अध्यापक, 

उच्च प्राथमिक विद्यालय रमईपट्टी,पिण्डरा,

वाराणसी

JANDRASHTI.COM

जन दृष्टि - व्यवस्था सुधार मिशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button