JANDRASHTIउत्तर प्रदेश समाचार

26 राज्यों के नब्बे शिक्षकों को मिलेगा सम्मान।

संतपाल सिंह राठोड़ राष्ट्रीय उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान समारोह 2023 की तैयारिया शुरू ।

15 जुलाई को स्काउट भवन में आयोजित होगा समारोह।

जन दृष्टि (व्यवस्था सुधार मिशन) के तत्वावधान मे गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी “संतपाल सिंह राठौड़ राष्ट्रीय उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान” देश के नब्बे उत्कृष्ट शिक्षकों को प्रदान किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि जन दृष्टि (व्यवस्था सुधार मिशन) के प्रेरणा पुंज स्व संतपाल सिंह राठौड़ की स्मृति में प्रति वर्ष उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर १५ जुलाई को आयोजित किया जाता है। गत वर्ष सम्मान समारोह आजादी के अमृत महोत्सव को समर्पित किया गया था तथा देश के पचहत्तर उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया गया था। इस बर्ष १० अप्रैल २०२३ से १० जून २०२३ तक आवेदन आमंत्रित किए गए। निर्धारित अवधि में देश के २६ राज्यों के तीन सौ से अधिक शिक्षकों के आवेदन प्राप्त हुए।

निर्णायक मंडल के सदस्यों डॉ राकेश कुमार जायसवाल, आचार्य प्रताप सिंह, रघुपाल सिंह, मुनीश कुमार सिंह व मधुप्रिया चौहान द्वारा ९० शिक्षक सम्मान हेतु चयनित किए गए हैं। चयनित शिक्षकों को १५ जुलाई २०२३ को जिला मुख्यालय पर आयोजित समारोह में सम्मान प्रदान किए जायेगे। साथ ही नारी शक्ति सम्मान, प्रकृति प्रहरी सम्मान व हिंदी सेवी सम्मान भी प्रदान किए जायेगे।

कार्यक्रम के मुख्य संयोजक हरि प्रताप सिंह राठोड़ एडवोकेट, संयोजक पल्लवी शर्मा व शीतल विजय भूतेश्वर सहित संगठन के केंद्रीय कार्यालय प्रभारी रामगोपाल, सह केन्द्रीय कार्यालय प्रभारी अखिलेश सिंह व प्रदेश समन्वयक डॉ सुशील कुमार सिंह सहित अन्य पदाधिकारी तैयारियो में लगे हुए हैं।

JANDRASHTI.COM

जन दृष्टि - व्यवस्था सुधार मिशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button