JANDRASHTIउत्तर प्रदेश समाचार

भारत उत्थान न्यास के तत्वाधान में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी

 भारत उत्थान न्यास के तत्वाधान में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी विश्वकल्याण और हिंदू दर्शन एवं सम्मान समारोह आरोह फाउंडेशन बिठूर कानपुर में आयोजित हुआ, जिसमें देश के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को मां भारती सम्मान एवं राष्ट्र सेविका सम्मान से सम्मानित किया गया, इसमें बदायूं की गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय बदायूं की समाजशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष असिस्टेंट प्रोफेसर सरला चक्रवर्ती को राष्ट्र सेविका सम्मान से सम्मानित किया गया सरला चक्रवर्ती को उनके द्वारा किए जा रहे शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों हेतु यह सम्मान प्रदान किया गया है।

हाल ही में उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आई कैन फाउंडेशन चंडीगढ़ द्वारा ग्लोबल वीमेन इंप्रेशन अवार्ड 2022 से सम्मानित किया जा चुका है। सरला चक्रवर्ती का मानना है कि एक शिक्षक होना अपने आप में गौरव की बात है, क्योंकि देश के युवाओं के व्यक्तित्व एवं चारित्र के निर्माण का दायित्व एक शिक्षक पर ही होता है। शिक्षक के दायित्वों का समर्पित भाव से निर्वाह कर अपने समाज एवं राष्ट्र की सेवा करने की कोशिश कर रही हैं।

JANDRASHTI.COM

जन दृष्टि - व्यवस्था सुधार मिशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button