JANDRASHTI

पं० अमन मयंक शर्मा ने बदायूँ जनपद का नाम बदलकर वेदामऊं किये जाने की मुख्यमंत्री से माँग की

 

 

बदायूँ गौरव क्लब एवं बदायूँ गौरव महोत्सव समिति द्वारा मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर बदायूँ जनपद का नाम बदलकर वेदामऊं जनपद किये जाने की माँग की गयी है।जनपद की प्रमुख सामाजिक,साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था बदायूँ गौरव क्लब एवं बदायूँ गौरव महोत्सव समिति के तत्वाधान मे बदायूँ गौरव क्लब के मुख्य सचिव एवं बदायूँ गौरव महोत्सव समिति के मुख्य संयोजक साहित्यकार अमन मयंक शर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर बदायूँ जनपद का नाम वेदामऊं करने की पुनः माँग की है।

युवा ब्रह्माण महासभा के अध्यक्ष पंडित अमन मयंक शर्मा ने बताया कि उन्होने विगत 11 नवम्बर २०२१ को भी जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बदायूं मे जनसभा करने आये थे तब मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर बदायूँ जनपद का नाम बदलकर वेदामऊं की जाने की मांग की थी। अमन मयंक शर्मा ने बताया कि बदायूँ जनपद वेदों के अध्ययन का प्रमुख केंद्र रहा है।पुरातन समय में वेदों के अध्ययन के लिए पूरे देश से लोग और राजा महाराजाओं के पुत्र बदायूँ आते थे।।अतः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से माँग है कि बदायूँ जनपद का नाम बदलकर वेदामऊं किया जाए।अमन् मयंक शर्मा ने कहा कि बदायूँ ऐतहासिक दृष्टि से बहुत समृद्ध रहा है ।मुग़लकाल से पहले बदायूँ का नाम वेदामऊं था।

अतः प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग है कि बदायूँ जनपद के इतिहास को देखते हुए बदायूँ जनपद का नाम वेदामऊं घोषित करें।।वेदामऊं नाम होने से बदायूँ जनपद को अहसास होगा कि उसने अपना ऐतहासिक गौरव प्राप्त कर लिया है।अंत मे अमन मयंक शर्मा ने बताया कि उन्होंने जिलाधिकारी बदायूं से मांग करते हुए पत्र् मे कहा है कि वह बदायूं जनपद का नाम वेदामऊं बदलने सम्बन्धी प्रस्ताव मुख्यमंत्री एवं शासन को भेजें। इस अवसर पर गौरव पाठक,दिनेश शर्मा, रितेश् उपाध्याय,निशांत पाठक,प्रशान्त आर्य,कौशल राठौड़,शिवकान्त शर्मा,अभिषेक पाण्डेय,कुनाल सक्सेना सहित संस्थाओं के प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे।

JANDRASHTI.COM

जन दृष्टि - व्यवस्था सुधार मिशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button