JANDRASHTIउत्तर प्रदेश समाचार

*एनएसएस शिविर के पाँचवें दिन भ्र्ष्टाचार उन्मूलन दिवस आयोजित।

 

राजकीय महाविद्यालय आवास विकास में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना की रानी लक्ष्मीबाई इकाई का पड़ौआ ग्राम में चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर के पाँचवें दिन भ्र्ष्टाचार उन्मूलन दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ बबिता यादव के नेतृत्व में छात्राओं ने पड़ौआ ग्राम में जनजागरूकता रैली निकाली।

रैली में छात्राओं ने भ्र्ष्टाचार के विरुद्ध गगनभेदी नारे लगा ग्रामवासियों को जागरूक किया। मुख्य अतिथि एडवोकेट स्वतन्त्र प्रकाश गुप्ता ने कहा कि भ्र्ष्टाचार करना और सहना दोनों ही कायरता और अन्याय है।भ्र्ष्टाचार को लेकर स्वयंसेविकाओं ने ग्राम के चौराहों पर नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया।
बौद्धिक सत्र में राजनीति विज्ञान के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ राजधारी यादव ने मुख्य वक्ता के रूप में अपना उद्बोधन दिया। उन्होंने कहा कि भ्र्ष्टाचार करने वाला व्यक्ति धनलोलुप व मानसिक विकार से ग्रस्त होता है उसे आध्यात्मिक परामर्श की आवश्यकता होती है।

वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ सरिता यादव ने कहा कि भ्र्ष्टाचार को समाप्त करने के लिए विद्यार्थियों को आगे आना होगा।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य धर्मपाल सिंह,विनोद यादव, निधि,सेजल,प्रीति,शिवांगी कश्यप, भूमि मिश्रा, सविता यादव,गौसिया अतहर,सलोनी, प्रीति,सुमन,नेहा, नीतू शर्मा आदि उपस्थित थे।

JANDRASHTI.COM

जन दृष्टि - व्यवस्था सुधार मिशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button