जिला जज सुनीत चंद्र का हुआ ट्रांसफर। सी जे एम होंगे तौशिफ रजा।
उच्च न्यायालय ने दिये न्यायिक अधिकारियों को चार्ज लेने के निर्देश।
प्रधान न्यायधीश कुटुंब न्यायालय सत्य प्रकाश और अपर जिला जज सुनीत चंद्र का हुआ ट्रांसफर।
सी जे एम होंगे तौशिफ रजा
बदायूँ: उच्च न्यायालय इलाहाबाद से आये निर्देश लिस्ट के अनुसार न्यायिक अधिकारी गण अपना चार्ज छोड़ देंगे आज से कुछ अन्य न्यायिक अधिकारी अपना चार्ज लेंगे।अपर सत्र न्यायधीश सुनीत चंद्र (सोनू) का ट्रांसफर गौतम बुद्ध नगर कर दिया।गोरखपुर से आ रहे मित्र पाल सिंह को प्रधान न्यायधीश कुटुंब न्यायलय का जज बनाया गया है प्रधान न्यायधीश सत्य प्रकाश को मिर्जापुर जिले मे ( एम ए सी टी) का न्यायधीश बनाया गया है।झांसी से आ रहे अपर सत्र न्यायधीश सुयाश प्रकाश श्रीवास्त्व को डकैती कोर्ट बनाया गया है वह डकैती न्यायधीश इस्त्याक अली की जगह लेंगे। डकैती जज इस्त्याक अली को विशेष न्यायधीश एस सी एस टी बनाया गया है। एस सी एस टी के न्यायधीश उदय भान सिंह को जौनपुर मे इसी पद पर भेजा गया है। लखनऊ मे विशेष न्यायधीश (एंटी कारप्सन )रही श्रीमती रेखा शर्मा को बदायूँ मे अपर जिला जज बना के भेजा गया है। जिला सहारनपुर देवबंद मे अपर जिला जज रही सुश्री निधि को अपर जिला जज बदायूँ बनाया गया है है।
श्रीमती मिर्ज़ा ज़ीनत अपर जिला जज को महिलाओ के विरुध अपराध का विशेष न्यायधीश बनाया गया है। सी जे एम मोहमद साजिद की जगह रमाबाई नगर से आ रहे सिविल जज सीनियर डिविजन मोहमद तौशिफ रजा को बदायूँ का नया सी जे एम बनाया गया है। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रियंका कुमारी की जगह रिचा शर्मा को बनाया गया है। अपर सिविल जज जूनियर डिविजन रोहिणी उप्पद्याय को न्यायिक मजिस्ट्रेट बनाया गया है जो राखी भदोरिया की जगह लेंगी। न्यायिक मजिस्ट्रेट राखी भदोरिया को अपर सिविल जज जूनियर डिविजन बनाया गया है। श्रीमती समृध्धि मिश्रा अपर सिविल जज जूनियर डिविजन को न्यायिक मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास पंकज कुमार पांडेय की जगह बनाया गया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट पंकज कुमार पांडेय को मनाली चंद्रा की जगह सिविल जज जूनियर डिविजन बनाया गया है जूनियर डिविजन मनाली चंद्रा का ट्रांसफर जिला सुल्तानपुर किया गया है।