JANDRASHTIसाहित्य

प्रथम बात हिन्दू मुस्लिम सिख , ईसाई से कहना।

नव रात्रि
नवरात्रि में हम सबको नौ , बाते रखना ध्यान ,
नौ बातों से मन मानव का, नव जीवन निर्माण ,
यही सन्देश हमारा , रहे खुश देश हमारा ,
1
प्रथम बात हिन्दू मुस्लिम सिख ,
ईसाई से कहना ,
जाति धर्म मतभेद नही हो
हिलमिल कर के रहना ,
दूजी न्याय नीति की बातें ,
नफरत मन की त्यागो ,
तीजी बात न दौलत तेरी ,
इसके पीछे न भागो ,
पंचम बात दुखी मानव के ,
दुख का करें निदान ,,,,,,
2
बात छटी सैनिक का मान हो,
भारत माँ की पूजा ,
राष्ट्रधर्म सत्कर्म बचन सत ,
सा कोई काम न दूजा ,
मात पिता का मान पान ,
भाई में भाईचारा,
सातवा नारी का वन्दन,
बहिनों से प्यार दुलारा ,
आदर अभिनन्दन कर सबका ,
करना मत अपमान ,,,,,
3
बचन आठ माँ दुर्गा पूजो ,
नवमी श्री रघुनन्दन ,
गौ माता की रक्षा कीजे ,
जय जय श्री यदुनन्दन ,
परनारी पर नजर न डालो,
और शराब को छोड़ो ,
कंचन कहती दुश्मन से भी ,
प्रेम का नाता जोड़ो ,
होगा फिर परिवार हमारा ,
होगा देश महान ।


सुनीता श्रीवास्तव सुलतानपुर उत्तर प्रदेश

JANDRASHTI.COM

जन दृष्टि - व्यवस्था सुधार मिशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button