पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कर छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया दिया संदेश
=========
वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण समिति के तत्वावधान में ” विश्व पर्यावरण दिवस पर छात्राओं ने *सांसे हो रही है कम,आओ पेड़ लगाए हम* के संकल्प के साथ अपने अपने घरों में पौधरोपण एवं पोस्टर के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया
आज दिनाँक- 05.06.2022 को गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय बदायूँ की आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आई० क्यू०ए० सी०) के तहत वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण समिति के तत्वावधान में संयोजिका असिस्टेंट प्रोफेसर सरला देवी चक्रवर्ती के नेतृत्व में प्राचार्या प्रोफेसर वंदना शर्मा के संरक्षण में “विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कर छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया दिया संदेश पेड़-पौधे को मत करो नष्ट, सांस लेने में होगा कष्ट। इस अवसर पर प्राचार्या प्रोफेसर वंदना शर्मा ने बच्चो को बताया कि पेड़ो से हमे शुद्ध ऑक्सीजन व अनेक प्रकार के फल और ईंधन प्राप्त होता है।
“जिस दिन पृथ्वी में पर्यावरण नहीं होगा, उस दिन पृथ्वी में जीवन भी नहीं होगा।” इसीलिए पेड़ लगाने एवं पेड़ बचाने का संकल्प ले तभी पर्यावरण शुद्ध हो सकता है। वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण समिति संयोजिका असिस्टेंट प्रोफेसर सरला देवी चक्रवर्ती ने कहा कि प्रदूषण हमारी हवा, जमीन और पानी में जहर घोल रहा है। इसीलिए चलो आज इस जमीं को फिर से जन्नत बनाते हैं, रोज न सही आज दो चार पौधे लगाते हैं क्योंकि पेड़ लगाना वरदान हैं, यह सबके जीवन का बहुमूल्य सम्मान है। छात्राओं में अर्चना भारती,शिवांगी, पलक आदि ने पोस्टर के माध्यम से एवं सुनीता, शालिनी सागर, अनीता, सीमा, राजकुमारी,मेघा आदि ने विविध प्रकार के आम नीम तुलसी, एलोविरा, आँवला, पीपल आदि औषधीय पौधों का रोपण कर उनके संरक्षण का संदेश दिया।