JANDRASHTIसाहित्य

उत्कृष्ट काव्य पाठ हेतु युवा कवि हरे कृष्ण प्रकाश हुए सम्मानित।

लेखन विद्या से जुड़े काली स्थान मधुबनी पूर्णियां के युवा कवि हरे कृष्ण प्रकाश को उत्कृष्ट कवि के रूप में सम्मानित किया गया है। यह सम्मान लोक संचेतना फाउंडेशन ( रजि०) से संबंधित संस्थान प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा एवं संकीर्तन समोत्थान समिति द्वारा होली के शुभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम “बुरा न मानो होली है” विषय पर बेहतरीन काव्य पाठ हेतु दिया गया है।


कार्यक्रम की जानकारी देते हुए युवा कवि हरे कृष्ण प्रकाश ने कहा कि होली के शुभ अवसर पर गूगल मिट के माध्यम से दो दिवसीय ऑनलाइन कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया था।

इस कार्यक्रम में देश के अलग अलग क्षेत्रों के सौ से ज्यादा कवि शामिल होकर अपनी अपनी प्रस्तुति दी। उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता मंच के संस्थापक के एल सोनी विनोदी व संगम त्रिपाठी संयुक्त रूप से कर रहे थे। अध्यक्षता कर रहे के एल सोनी विनोदी ने बढ़ाई प्रेषित करते हुए कहा कि युवा कवि हरे कृष्ण प्रकाश साहित्यिक क्षेत्र में उभरते हुए सितारे हैं। उन्होंने कहा कि खुद सृजन तो करते ही हैं और साहित्य आजकल के माध्यम से लगातार साहित्यिक सेवा कार्य भी करते रहे हैं इसके लिए हरे कृष्ण प्रकाश बधाई के पात्र हैं। ज्ञात हो कि युवा कवि हरे कृष्ण प्रकाश को हाल ही में संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा कला भवन पूर्णियां में आयोजित युवा रंग महोत्सव में भी उत्कृष्ट काव्य प्रस्तुति हेतु सम्मानित किया गया है।

इससे पहले भी इन्हें गांधी स्मृति और दर्शन स्मृति नई दिल्ली एवं गांधी ज्ञान मंदिर द्वारा प्रसस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है, इसके अलावा विभिन्न मंचों से काव्य गौरव सम्मान, शांति दूत सम्मान, योग गौरव सम्मान, गुरु द्रोणाचार्य सम्मान आदि सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है। हरे कृष्ण प्रकाश ने सम्मानित करने हेतु प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा एवं संकीर्तन समोत्थान समिति मंच के संस्थापक, अन्योजन व सभी सदस्यों का आभार प्रकट किया।

JANDRASHTI.COM

जन दृष्टि - व्यवस्था सुधार मिशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button