JANDRASHTIउत्तर प्रदेश समाचार
उत्तम कार्य करने वाले गंगादूतों को पुरुस्कार वितरण समारोह का आयोजन कल।
बदायूं 8 जनवरी। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के नेहरू युवा केन्द्र बदायूं द्वारा संचालित नमामि गंगे परियोजना के अन्तर्गत युवा सेमीनार एवं उत्तम कार्य करने वाले गंगादूतों को पुरुस्कार वितरण समारोह का आयोजन कल 09.01.2023 को जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वर्षा यादव के मुख्य आतिथ्य में चंद्रिका देवी कालेज के सभागार में दोपहर 12.00 बजे से किया जाएगा। यह जानकारी जिला युवा अधिकारी डॉ दिनेश यादव ने एक प्रेस विज्ञप्ति में दी है।