JANDRASHTI

जिला उपाध्यक्ष की मां के निधन पर शोकसभा कर दी श्रद्धांजलि।

क्षत्रिय महासभा बदायूं एवं महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट के तत्वावधान मे शिवपुरम, बदायूं स्थित कार्यालय पर क्षत्रिय महासभा बदायूं के जिला उपाध्यक्ष व समाजसेवी रवि प्रताप सिंह की पूज्यनीया मां श्रीमती ईशा कांति देवी तथा भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह के अनुज व भूमि विकास बैंक के पुर्व अध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह के निधन पर शोकसभा का आयोजन किया गया।

उपस्थित पदाधिकारीगण द्वारा दो मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से प्रार्थना की गई कि वह दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान दे तथा शोकसंतृप्त परिजनों को असमय कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

शोक सभा में प्रमुख रूप से महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट के अध्यक्ष हरि प्रताप सिंह राठौड़ एडवोकेट, क्षत्रिय महासभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ सुशील कुमार सिंह, मंडल उपाध्यक्ष गोपाली सिंह, मंडल संगठन मंत्री विजय पाल सिंह भदौरिया, मार्गदर्शक आचार्य प्रताप सिंह, संरक्षक डॉ एस के सिंह, संरक्षक सैनिक सभा विजय रतन सिंह, जिला संयोजक मुनीश कुमार सिंह, जिला अध्यक्ष राकेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष गिरीश पाल सिंह सिसौदिया, वेदपाल सिंह कठेरिया, अखिलेश चौहान, जिला महासचिव रतन वीर सिंह तोमर, जिला अध्यक्ष सैनिक सभा सतेंद्र पाल सिंह चौहान, सुरेश पाल सिंह, उमेश कुमार सिंह, अभिषेक पुंडीर, दिनेश सिंह एडवोकेट, अमित सोलंकी एडवोकेट, सौरभ सिंह, शोभित तोमर आदि की सहभागिता रही।

JANDRASHTI.COM

जन दृष्टि - व्यवस्था सुधार मिशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button