बेटियों को बेहतर शिक्षा दिलाने के साथ कुरीतियों पर रोक लगाकर उन्हें सशक्त बनाया जा सकता है।
गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय बदायूँ में समाजशास्त्र विभाग के तत्वावधान में “महिला सशक्तिकरण मिथक या वास्तविकता” विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन
दिनाँक- 18.10.2024 को गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय बदायूं में समाजशास्त्र विभाग के तत्वावधान में विभागाध्यक्ष समाजशास्त्र असिस्टेंट प्रोफेसर सरला देवी चक्रवर्ती के संयोजन एवं निर्देशन में सेमिनार व महिला सशक्तिकरण मिथक या वास्तविकता” विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या प्रोफेसर डॉ इंदु शर्मा की अध्यक्षता में माँ सरस्वती के समक्ष द्वीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए कार्यक्रम संयोजिका असिस्टेंट प्रोफेसर सरला देवी चक्रवर्ती ने कहा कि देश में जब तक कन्या भ्रूण हत्या, दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा जैसी कुरीतियों पर रोक नहीं लगती तब तक महिला सशक्तीकरण का दावा अधूरा है।
बेटियों को बेहतर शिक्षा दिलाने के साथ कुरीतियों पर रोक लगाकर उन्हें सशक्त बनाया जा सकता है। साथ ही उनके स्वास्थ्य एवं पर्याप्त पोषण का भी ध्यान रखना होगा। क्योंकि लड़का लड़की है एक समान,दोनों को दो पूरा सम्मान। प्राचार्या प्रोफेसर डॉ इंदु शर्मा ने बताया कि यदि लड़का लड़की के भेदभाव को खत्म कर देश में समानता लानी हैं तो इसके लिए नई शुरूआत के लिए सभी को मिलकर कदम बढ़ाना होगा। डॉ इति अधिकारी ने छात्राओं को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। वाद विवाद प्रतियोगिता में छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता में क्रमसः प्रथम वेदांशी, द्वितीय अनुष्का शर्मा एवं तृतीय स्थान पर कुमारी अनुष्का वर्मा, कु अंशिका रहीं। निर्णायक मंडल की भूमिका में डॉ निशी अवस्थी, डॉ श्रद्धा श्री यादव, डॉ शिखा पांडेय रहीं। कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन विभागाध्यक्ष समाजशास्त्र असिस्टेंट प्रोफेसर सरला देवी चक्रवर्ती, डॉ इति अधिकारी एवं छात्रा वेदांशी ने संयुक्त रुप से किया। छात्राओं में कु० प्रियंका साहू, अनामिका भारती, अंशिका, अनुष्का वर्मा, रिया, लवी, अदिति, दीक्षा, कोमल आदि की सक्रिय सहभागिता रही। इस अवसर पर समस्त महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा। असिस्टेंट प्रोफेसर सरला चक्रवर्तीविभागाध्यक्ष समाजशास्त्र/ कार्यक्रम संयोजिका ज़गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय बदायूँ