JANDRASHTIउत्तर प्रदेश समाचार

तिरंगा हमारे देश की शान है, इसकी सुरक्षा हम सभी का कर्तव्य है।

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत 13 अगस्त 2024 को गिंदो देवी महिला महाविद्यालय बदायूं की ओर से अभियान के तहत प्राचार्या कैप्टन प्रोफेसर इंदु शर्मा ने छात्राओं को शपथ दिलाते हुए कहा कि तिरंगा हमारे देश की शान है, इसकी सुरक्षा हम सभी का कर्तव्य है। यह अभियान राष्ट्रीय गौरव और एकता की नई भावना को बढ़ावा देता है। उन्होंने छात्राओं को अपने घरों में तिरंगा फहराने और झंडे के साथ सेल्फी क्लिक कर इसे

harghartiranga.com पर अपलोड करने का आग्रह किया है।  महाविद्यालय परिसर में सभी शिक्षिकाएं सेल्फी विद तिरंगा के साथ सेल्फी लेते हुए अभियान को सफल बनाने का पूर्ण प्रयास किया।छात्राओं ने भी सेल्फी अभियान की शुरुआत महाविद्यालय से की।

उप प्राचार्या डॉ सरला देवी ने छात्राओं से कहा हर घर तिरंगा अभियान का मकसद हर भारतीय को तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित करके भारतीय नागरिकों को देशभक्त और राष्ट्रीय गौरव की भावना पैदा करना है।सांस्कृतिक एवं मीडिया प्रभारी डॉ इति अधिकारी ने कहा कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी का योगदान सराहनीय रहा।

JANDRASHTI.COM

जन दृष्टि - व्यवस्था सुधार मिशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button