JANDRASHTIउत्तर प्रदेश समाचार

नगला मंदिर में भव्य रूप से आयोजित हुए कार्यक्रम।

नगला मंदिर में भव्य रूप से आयोजित हुए कार्यक्रम
बदायूँ : 22 मार्च। शासन की मंशा के अनुसार चैत्र नवरात्र/राम नवमी के अवसर पर आज 22 से 30 मार्च तक सम्पूर्ण अवधि में देवी मंदिरों, शक्तिपीठों में सप्तशती का पाठ, देवी गायन व देवी जागरण आयोजित कर कार्यक्रम भव्य रूप से सम्पन्न किया जा रहा है।

बुधवार को नगला मंदिर में भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ, जहां कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने जिला विकास अधिकारी श्वेतांक पाण्डेय के साथ देवी माँ पर चुनरी चढ़ाई, पूजा की एवं प्रसाद बांटा। उन्होंने प्रार्थना की कि देश व प्रदेश में इसी प्रकार शान्ति बनी रहे और यहां आए सभी श्रद्धालुओं की सभी मनोकामनाए पूरी हों।

उन्होंने कहा कि मंदिरों में भव्य आयोजन किए जाएं, इसके लिए सरकार द्वारा निर्देश दिए गए हैं। नगला मंदिर में सप्तशती का पाठ, देवी गायन व देवी जागरण का आयोजन हुआ, जहां माता के दर्शन करने के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। हाथों में पूजा की थाली लिए भक्त जय माता दी का उद्घोष करते हुए मंदिर पहुंचे, जहां पर उन्होंने माता के स्वरूप के दर्शन किए। नगला मंदिर में ं दूर-दराज से भक्त पहुंचते हैं। मंदिरों में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल भी तैनात रहा। बीच-बीच में पहुंचकर अधिकारी भी मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे। श्रद्धालुओं ने बताया कि मां की महिमा अपार है। सच्चे मन से दर्शन करने से भक्तों की मनोकामना पूर्ण होती है।

इसी क्रम में जिलाधिकारी मनोज कुमार के निर्देशानुसार 23 मार्च को ककोड़ा के ककोड़ा देवी मंदिर में, 24 मार्च को बिल्सी में मोहल्ला नं0 5 में शिव शक्ति भवन, 25 मार्च को बिसौली गवां देवत में, 26 मार्च को दातागंज के दुर्गा मंदिर में, 27 मार्च को वजीरगंज मंगला माता मंदिर में, 28 मार्च को म्याऊं की कश्यप वस्ती के देवी मंदिर में, 29 मार्च को देवी मंदिर इस्लामनगर में एवं 30 मार्च को दहगवां में भोले बाबा देवी मंदिर में कार्यक्रम को भव्य रूप से सम्पन्न किया जाएगा। इन मंदिरों व शक्तिपीठों में दुर्गा माँ के नौ स्वरूपों का विधि विधान से पूजन किया जाता है। चैत्र नवरात्र/राम नवमी के अवसर पर 22 से 30 मार्च तक सम्बंधित अधिकारी सभी व्यवस्थाओं के साथ कार्यक्रम भव्य रूप से सम्पन्न कराएंगे।

JANDRASHTI.COM

जन दृष्टि - व्यवस्था सुधार मिशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button