JANDRASHTI

राष्ट्रीय हिन्दू दल की दिल्ली इकाई ने कल सभी नए पदाधिकारियों और सदस्यों का स्वागत सम्मान समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया

राष्ट्रीय हिन्दू दल की दिल्ली इकाई ने कल सभी नए पदाधिकारियों और सदस्यों का स्वागत सम्मान समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें वाराणसी शेफ एसोसिएशन के प्रेजिडेंट श्री रविकांत पाठक मुख्य अतिथि रहे।

इस मौके पर राष्ट्रीय हिन्दू दल के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष श्री सौरभ और दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष श्री महेश भट्ट जी के साथ अन्य पदाधिकारी दिल्ली प्रदेश सचिव श्री संजय मिश्रा जी, उपसचिव श्री महेंद्र सिंह रावत जी, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुश्री मीनू कुमार जी, संगठन मंत्री युवा मोर्चा श्री राजकुमार जी, करोल बाग जिलाध्यक्ष श्री ब्रह्मदेव पासवान जी उपस्थित रहे।
इस मौके पर दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष श्री महेश भट्ट जी ने कहा कि संगठन के माध्यम से हमे सभी हिन्दुओ को संगठित करने के साथ साथ उन्हें अपने धर्म और संस्कृति के बारे में शिक्षित भी करेंगे ताकि वो किसी भी भ्रामक और आधारहीन हिन्दू विरोधी गतिविधियों का मुँहतोड़ जवाब से सके।

JANDRASHTI.COM

जन दृष्टि - व्यवस्था सुधार मिशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button