JANDRASHTI

महाराणा प्रताप जयंती समारोह 2022 को दिया अंतिम रूप

 

महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट व क्षत्रिय महासभा बदायूं के संयुक्त तत्वावधान में 9 मई 2022 को प्रभा शंकर स्मृति स्काउट भवन में आयोजित होने वाले “”महाराणा प्रताप जयंती समारोह 2022 “” को अंतिम रूप दिया गया।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यकारी जिला अध्यक्ष डाल भगवान सिंह करेंगे, मुख्य अतिथि के रूप में दूसरी बार निर्वाचित विधायक दातागंज राजीव कुमार सिंह “बब्बू भईया” उपस्थित रहेंगे।

विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षत्रिय महासभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश सचिव अवनीश कुमार सिंह (निवासी अयोध्या), राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक कृपाल सिंह व ब्लाक प्रमुख उसावां ममता सिंह की उपस्थिति रहेगी।

समारोह में महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट के वरिष्ठ ट्रस्टी धनपाल सिंह “बाबाजी” क्षत्रिय महासभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ सुशील कुमार सिंह, महासभा के संरक्षक डॉ वी पी सिंह सोलंकी, मंडलीय उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह “गोपाली सिंह”, मंडलीय संगठन मंत्री विजय पाल सिंह भदौरिया विशिष्ट रूप से उपस्थित रहेंगे।

मुख्य वक्ता के रूप में महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट के अध्यक्ष हरि प्रताप सिंह राठौड़ एडवोकेट का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

समारोह में भामाशाह सम्मान 2022 व हाकिम खां सूरी सम्मान 2022 भी प्रदान किया जायेगा। विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान करने वाले महानुभावों को भी सम्मानित किया जाएगा।

JANDRASHTI.COM

जन दृष्टि - व्यवस्था सुधार मिशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button